हापुड़, अगस्त 12 -- Hapur News: रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो में संविदा चालक बनने के लिए गुरूवार को अड्डे पर टेस्ट कराने की डेट निर्धारित की गई, लेकिन टेस्ट में भाग लेने के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं आए। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हापुड़ डिपो में संविदा चालकों की कमी चल रही है। जिस कारण बसों का संचालन प्रभावित है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर डिपो में संविदा चालकों की भर्ती निकाली गई है। बुधवार को डिपो अड्डे में अभ्यर्थियों के टेस्ट होने थे, लेकिन एक भी अभ्यर्थी टेस्ट देने के लिए नहीं आया। यह भी पढ़ें- देवरिया डिपो में संविदा चालकों की होगी भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...