Hapur News: संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ ने सुनी समस्या
हापुड़, सितम्बर 19 -- Hapur News: तहसील परिसर में स्थित सभागार कक्षा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम और सीओ ने क्षेत्र से आए फरियादियों की फरियाद को सुना। इस दौरान अधिकारियों ने अधिनिस्थों को संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों पर तत्परता से निस्तारण करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम श्रीराम सिंह व सीओ राहुल यादव ने लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान 35 शिकायतों में से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सिंभावली के रहने वाले आमिर ने सफाई न होने की शिकायती की। बहादुरगढ़ के रहने वाले देवेंद्र ने पड़ोसी पर खेती की डोल तोड़ने का आरोप लगाया। गढ़ नगर के रहने वाले केशव ने बिजली के जर्जर तार ठीक करने की शिकायत की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.