Hapur News: संदिग्ध हालत में युवती की मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
हापुड़, नवम्बर 25 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में मंगलवार को एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में युवती को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी 22 वर्षीय युवती मंगलवार को अपने घर पर थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसने मकान के अंदर फांसी का फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में अफर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.