Hapur News: संदिग्ध हालत में युवक की जलकर हुई मौत
हापुड़, अगस्त 20 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम धनौरा में संदिग्ध हालत में एक युवक की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फार्रेसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। बताया गया कि युवक काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। जानकारी के अनुसार ग्राम धनौरा में गुरुवार की सुबह को आशीष त्यागी उर्फ शीटू घर में स्थित भूसे के कमरे में संदिग्ध हालत में जल गया । इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में आग बुझाई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। आशीष की मौत से परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आशीष चार भाईयों में सबसे छोटा भाई था।सूचना मिलने पर थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.