Hapur News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत
हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला की मौत होने से परिजन में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार एक मोहल्ला निवासी महिला की संदिग्ध हालत में तबीयत खराब हो गई। आनन फानन में परिजन नगर के एक अस्पताल में उसे ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि मेरठ में महिला का पोस्टमार्टम हुआ है। शिकायत मिलने पर जांच की जा जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.