Hapur News: संदिग्ध हालत में पड़ा मिला व्यक्ति का शव
हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मेरठ रोड पर फ्लाई ओवर के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। पता चला कि मृतक यहां अकेले ही रहता था और विभिन्न डेरियों पर मजदूरी करता था और शराब पीने का आदि था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मेरठ रोड पर फ्लाई ओवर के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही साइलो प्रथम चौकी प्रभारी आशीष रस्तोगी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से पता चला कि वह हर्ष विहार आवास विकास कालोनी निवासी रामपाल (40 वर्ष) है। पुलिस ने पते पर जाकर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.