Hapur News: संदिग्ध हालत में छात्र हुआ लापता
हापुड़, सितम्बर 26 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम ततारपुर से स्कूल गया एक छात्र संदिग्ध हालत में गायब हो गया। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम ततारपुर निवासी परमेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र बाबूगढ़ स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। 22 सितंबर की सुबह वह स्कूल की ड्रेस पहनकर स्कूल गया था, लेकिन उसके बारे से उसका कुछ पता नहीं चल सका। उसके मिलने के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही किशोर का बरामद किया जाएगा।-------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.