हापुड़, अक्टूबर 11 -- Hapur News: नगर के सर्राफा बाजार में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां वर्षों से काम कर रहा एक आभूषण कारीगर संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब हो गया। आरोप है कि कारीगर अपने साथ एक दर्जन से अधिक सुनार और सर्राफ कारोबारियों का करोड़ों रुपये का सोना और आभूषण लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर सर्राफा बाजार के व्यापारियों में अफरा तफरी मची हुई है। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र का मूल निवासी आभूषण कारीगर लंबे समय से सर्राफा बाजार में आभूषण बनाने, पालिश करने आदि का कार्य करता था। बाजार के व्यापाहरियों के साथ उसके व्यवहार बेहद अच्छा और सरल था। इस कारण स्थानीय सर्राफ और सुनारों का उस पर पूरा भरोसा बन चुका था। सूत्रों के अनुसार करीब 4-5 दिन पहले विभ...