Hapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता
हापुड़, अक्टूबर 6 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार के लोगों द्वारा काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्ष की बेटी पड़ोसी के घर सामान लेने के लिए गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो परिवार के लोगों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में एक गांव निवासी युवक पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.