Hapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला दो बच्चों समेत लापता
हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पूर्व वह काम करने के लिए गया था। घर पर उसकी पत्नी और दो नाबालिक बच्चे थे। शाम तके समय जब वह घर आया तो देखा कि उसके घर पर उसकी पत्नी और बच्चे नहीं है। पीड़ित ने बताया कि उसने देखा कि उसके कमरे में रखी सेफ से नकदी और जेवर भी गायब है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.