हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। महिला को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पूर्व वह काम करने के लिए गया था। देर शाम तक जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। पीड़ित ने पत्नी को काफी तलाश किया, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...