Hapur News: संत गुरू रविदास की जयंती पर धार्मिक यात्रा में उमड़े लोग
हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: भाजपा उत्तरी मंडल हापुड़ के चंद्रलोक कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर से एक भव्य धार्मिक यात्रा का आयोजन सभासद वार्ड-13 ज्योति भूपेंद्र सिंह द्वारा किया गया। यह यात्रा 650वीं जयंती संत गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तथा समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई। यात्रा का शुभारंभ चंद्रलोक से हुआ, जो चंद्रलोक कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के साथ लोगों को सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना रहा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: ढोल नगाड़ों के बीच निकली सन्त रविदास की शोभायात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.