Hapur News: संचारी रोगों के प्रति स्टूडेंट्स को जागरूक किया
हापुड़, जुलाई 14 -- Hapur News: जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार ने सोमवार को कई सरकारी स्कूलों में पहुंचकर संचारी रोगों के प्रति स्टूडेंट्स को जागरूक किया। बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के तरीके भी बताए गए हैं। एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण माह शुरू हुआ था। जिसके तहत स्वास्थ्य टीमें जगह-जगह संचारी रोगों से रोकथाम के तरीके बता रही हैं। सोमवार को जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार टियाला सरकारी स्कूल समेत कई स्कूलों में पहुंचे और उन्होंने संचारी रोगों से बच्चों को बचाव के तरीके भी बताए गए। उन्होंने घरों के आसपास साफ सफाई रखने के प्रति जागरूक किया। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण माह में स्वास्थ्य टीमें जगह-जगह जाकर डेंगू मलेरिया से रोकथाम के प्रबंध कर रही हैं। पूरे महीने उक्त अभियान चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.