Hapur News: श्री शान्ति स्वरूप कृषि इण्टर कॉलेज में पुस्तक का विमोचन हुआ
हापुड़, जुलाई 2 -- Hapur News: हापुड़। श्री शान्ति स्वरूप कृषि इण्टर कॉलेज हापुड़ में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभुदयाल जयंत एवं दीवान इण्टर कॉलेज के प्रवक्ता महेश वर्मा के द्वारा निर्भीक नामा (गजल संग्रह) पुस्तक का विमोचन संपन्न हुआ। इस पुस्तक के रचनाकार जेपी सेठ हैं, जोकि श्री शान्ति स्वरूप कृषि इण्टर कॉलेज हापुड़ में विज्ञान शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने कक्षा 9 एवं 10 के विज्ञान विषय के लिए विज्ञान सरस पुस्तक का लेखन किया। जिसका लाभ विद्यार्थी उठा रहे हैं। पुस्तक विमोचन के अवसर पर लेखक जेपी सेठ ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन श्रीकृष्ण द्विवेदी ने किया। इस दौरान डॉ. सोहन कुमार, रामकुमार, मोहित राघव समेत समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- आचार्य ज्योतीन्द्र प्रसाद झा पंकज के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.