हापुड़, सितम्बर 25 -- Hapur News: श्री रामलीला समिति (रजि.) हापुड़ द्वारा आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव 2026-27 का शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित रामलीला स्थल पर विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।भूमि पूजन का आयोजन सतीश गोयल, अजब सिंह शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। कार्यक्रम विनोद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शास्त्री जी ने समिति के सदस्यों को श्री रामलीला महोत्सव को सफलतापूर्वक एवं पूर्ण निष्ठा के साथ संपन्न कराने का संकल्प भी दिलाया। प्रधान विनोद वर्मा ने बताया कि आगामी पांच अक्तूबर को रावण दिग्विजय यात्रा निकाली जाएगी, इसके बाद श्रीराम के जन्म के साथ रामलीला का मंचन शुरू होगा।भूमि यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर में रामलीला मंचन के लिए धर्म ध्वजा स्थापित, भूमि पूजन संपन्न पूजन म...