हापुड़, अक्टूबर 8 -- Hapur News: सर्व हितकारी मां भगवती मन्दिर गांधी विहार हापुड़ में पितृपक्ष के पावन दिन में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के मार्गदर्शन में हो रहे श्रीमद्भागवत सप्ताहिक कथा का भव्य समापन गुरूवार को हवन भंडारे के साथ हुआ।श्रीधाम वृन्दावन नन्दगांव के प्रसिद्ध कथावाचक व्यास पंडित मोहित भारद्वाज ने 7 दिनों तक भागवत कथा कहते हुए भगवान की कृपा महिमा, पितृपक्ष में कथा लाभ एवं भगवान के विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। समापन अवसर पर बोलते हुए पंडित मोहित भारद्वाज ने कहा कि धर्म कार्य में सहयोग करने वालों को भी स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया। महासभा प्रचार मंत्री एवं मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री ने कथा, व्यवस्था में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान महासभा अध्यक्ष पंडित केसी पाण्डेय काशी व...