Hapur News: श्रीमती ब्रह्मादेवी स्कूल में सीबीएसई वर्कशॉप कराई
हापुड़, अक्टूबर 14 -- Hapur News: मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में बुधवार को सीबीएसई वर्कशॉप का आयोजन हुआ। वर्कशॉप में राहुल चावला और रचना शर्मा ने विचार रखें। वर्कशॉप में शिक्षकों को अपने शिक्षण कार्य में पद्धति का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। वर्कशॉप में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे कहानी निर्माण, चित्र देखकर कहानी सुनाना, रोल प्ले एवं पात्र अभिनय द्वारा विषयों को आनंददायक, सहभागितापूर्ण एवं विद्यार्थी केंन्द्रित बनाने का अभ्यास कराया गया। वर्कशॉप में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 40 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव के दिशा निर्देशन में वर्कशॉप हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.