Hapur News: श्रीकृष्ण संकीर्तन में भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु
हापुड़, सितम्बर 8 -- Hapur News: कृष्ण संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में श्रीचंडी मंदिर रोड स्थित हनुमान मंदिर में भव्य श्रीकृष्ण संकीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। भजनों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए।समारोह के संयोजक डॉ.आराधना बाजपेई, पूनम गुप्ता, ममता अग्रवाल, उषा अग्रवाल रहे। मंडल की अध्यक्ष डॉ.आराधना बाजपेई ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण और संकीर्तन मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और प्रेम का संचार करता है। उन्होंने कहा कि भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव सेवा, प्रेम और सद्भाव का मार्ग भी दिखाती है। मंत्री अर्चना कंसल ने कहा कि सामूहिक संकीर्तन से श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है और मन को शांति मिलती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.