हापुड़, अक्टूबर 10 -- Hapur News: दिवंगत पितरों को विदाई देने आई श्रद्धालुओं की भीड़ अपने पीछे गंदगी का एक बड़ा अंबार छोड़ गई है, जिसे साफ कराना पालिका प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बन रही है। पितृ विसर्जनी अमावस्या पर गंगा मैया में लगी आस्था की डुबकी के बाद पंद्रह दिनों से चल रहा पितृ पक्ष अब संपन्न हो चुका है। गंगा मैया में डुबकी लगाने के साथ ही दिवंगत पितरों को एक वर्ष के लिए विदाई देने वाले श्रद्धालुओं में ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं थी, जो गंगानगरी के वापसी के दौरान अपने पीछे गंदगी का एक बड़ा अंबार छोड़ गए हैं। अधिकांश श्रद्धालुओं द्वारा अपने दिवंगत पितरों की आत्मा शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए विभिन्न अनुष्ठान किए गए, जिससे किनारे के आसपास गंगा जल में फूल और पूजा सामग्री का बड़ा अंबार तैर रहा है। गंगानगरी से लेकर आवागमन वाले रास्तो...