हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: हापुड़ संवाददाता। ट्रेनों के निर्बाध संचालन के लिए रेलवे द्वारा रेलवे फाटक संख्या 76 (सी) श्यामनगर फाटक पर अंडरपास का निर्माण कार्य 10 नवंबर से शुरू कराया जाएगा। इस दौरान करीब तीन माह तक यह फाटक बंद रहेगा। लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो इसके लिए प्रीत विहार के पास स्तित रेलवे के ब्रिज संख्या 103 के नीचे से वाहनों का आवागमन कराया जाएगा।

दिल्ली-मुरादाबाद रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन दिल्ली मुरादाबाद रेल मार्ग अति व्यस्तम रेल मार्ग में शामिल हैं। हापुड़ जंक्शन इस मार्ग का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। जहां पर प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। इसके अलावा यहां से नाॅन स्टाॅप ट्रेनों भी निकली है। अक्सर रेलवे फाटकों पर ट्रेनों की आवाजाही होने के कारण फाटक को बंद किया जाता है। ज...