Hapur News: शिव पंखा समिति ने गण मान्यों को किया सम्मानित
हापुड़, सितम्बर 1 -- Hapur News: सावन की पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आयोजित शिव पंखा का सफल आयोजन होने के बाद शिव पंखा समिति के पदाधिकारियों ने गण मान्य लोगों को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। शिव पंखा समिति के अध्यक्ष शिवम सरपंच ने बताया कि 27 अगस्त की रात्रि को महाभारत काल से चली आ रही परंपरा का निर्वाहन करते हुए शिव पंखे का आयोजन किया गया था। पंखे का सफल आयोजन होने के बाद मंगलवार को समिति के पदाधिकारी सुनील राय गौतम, यश गुप्ता, तरुण शर्मा आदि ने सर्व प्रथम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ समाज सेवी रुपेश पंडित, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी समेत अन्य लोगों को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.