Hapur News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
हापुड़, अगस्त 12 -- Hapur News: सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार सुबह से ही क्षेत्रभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटी। भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। प्रसिद्ध नक्का कुंआ मुक्तेश्वरा मंदिर, कल्याणेश्वरा मंदिर, लाल मंदिर में लाइन लगाकर भक्तों ने दर्शन किए। उन्होंने परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं हरिद्वार, गोमुख, ब्रजघाट से आए शिव भक्तों ने सर्व प्रथम भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। नक्का कुंआ मंदिर में पूजन करने के आए भक्त दीपक कुमार ने बताया कि शिवरात्रि में पूजन को लेकर काफी दिन से उत्साह था कि सुबह चार बजे उठकर स्नान करने के बाद मंदिर में पूजा करेंगे। इस वजह से मंदिर में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बाबा भोलेनाथ को दो लोटा जल चढ़ाने से सभी समस्या का समाधान हो जाता है। भक्त अनिल ने बताया कि उन्होंने हर साल की तरह शिवरात्रि पर व्रत रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.