हापुड़, जुलाई 21 -- Hapur News: शि हापुड़ संवाददाता। शहर के पाॅश कालोनी शिवपुरी में मनचलों का आतंक, चेनस्नेचरों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग को लेकर सभासद व भाजपा नेता मोनू बजंरग ने डीआईजी कलानिधि नैथानी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अनुरोध किया कि शिवपुरी चौक पर पुलिस बूथ पर पुलिस कर्मियों की 24 घंटे दो शिफ्टों में तैनाती कराई जाए। डीआईजी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस ओर निर्देश दिए जाएंगे।ज्ञापन में भाजपा नेता और सभासद मोनू बजरंग ने मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी को बताया कि शिवपुरी और उसके आसपास की कालोनियों में 11 हजार लोगों की आबादी का क्षेत्र है। इस वार्ड के क्षेत्र में दो बड़े छात्राओं के इंटर कालेज भी नजदीक में है। छात्राओं का यहां से बड़ी संख्या में अावागमन होता है। शिवपुरी के मुख्य चौक से बड़ी संख्या में महिलाओं का आवागमन होत...