हापुड़, नवम्बर 14 -- Hapur News: गोकशी की सूचना पर पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित शिवगढ़ी के जंगल का है। आरोप है कि यहां रात 12 बजे गोकशी की सूचना मिलने के बावजूद जदीद चौकी पुलिस घटनास्थल पर करीब 15 घंटे बाद पहुंची। दोपहर तीन बजे मौके पर पहुंची पुलिस को जमीन पर खून बिखरा मिला और एक जिंदा बैल बरामद हुआ। बैल का मुंह प्लास्टिक की रस्सी से कई बार लपेटकर बांधा गया था, ताकि वह आवाज न निकाल सके। वहीं पुलिस ने अभी तक मामले का पर्दाफाश नहीं किया है। सिर्फ जांच करने के की बात कह रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि तुरंत टीम मौके पर पहुंची है। आरोप निराधार है।

घटनास्थल पर देर से पहुंचने का आरोप जानकारी के अनुसार, शिवगढ़ी के जंगल में रात करीब 12 बजे गोकशी किए जाने की पुलिस को दी गई थी...