Hapur News: शिक्षण संस्था में ली गई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: पौधारोपण से हरित स्वच्छ वातावरण का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। गढ़ में शाहपुर रोड पर स्थित देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने को संवाद एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अधिक से अधिक तादाद में पौधारोपण करने, जल एवं ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा अपने आसपास स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने की शपथ ली गई। प्रिंसिपल मंजू चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: वन महोत्सव सप्ताह एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.