Hapur News: शादी के बीस दिन बाद ही घर से निकालने का आरोप
हापुड़, अक्टूबर 12 -- Hapur News: नगर के मोहल्ला दरगाह शरीफ निवासी महिला ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर शादी के बीस दिन बाद ही घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी राधा ने बताया कि उसकी मां ने उसकी शादी में अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया। लेकिन दिए गए दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए और आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। इसको लेकर कई बार विवाद हो गया। पीड़ित ने बताया कि दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.