हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि शारीरिक संबंध बनने के बाद अब वह दो माह की गर्भवती हो गई है। उसने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उससे एक व्यक्ति ने दोस्ती कर ली। उसने शादी करने की बात कहीं। दोनों राजी हो गए तो आरोपी उसको पठानकोट ले गया। वहां उसके साथ दो माह तक रही जिसके बाद वह दो माह की गर्भवती हो गई। उसने आरोपी को बताया तो आरोपी उसको पठानकोट में ही छोड़ कर आ गया। अब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसको मना कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पु...