Hapur News: शहीद स्तंभ पर विकास तोमर ने किया ध्वजारोहण
हापुड़, अगस्त 16 -- Hapur News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं लोकप्रिय विकास तोमर ने शैलेश फार्म स्थित शहीद स्तंभ पर ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रैली निकाली, जिसका विकास तोमर ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विकास तोमर ने कहा कि देश की आजादी वीर शहीदों के बलिदान का परिणाम है। युवाओं और बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए। इस मौके पर उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, नितेश तोमर, अखिल तोमर, गौरव चौधरी, अभिनव राणा, कुलदीप कश्यप, मोहित, सौरव पूरी, अमित तोमर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने किया ध्वजारोहण यह भी पढ़ें- Gangapar News: धूमधाम से मना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.