हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: । शहर के मशहूर वीआईपी इंटर कॉलेज में छात्राओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 36 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण टीम का नेतृत्व डॉ. अजय सिंह भदौरिया ने किया। उनके साथ एएनएम विमलेश, रीमा, ज्योति और कीर्तन मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या वीना शर्मा, सृष्टि शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक एम. रहमान तथा अध्यापिका मेघा त्यागी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। चिकित्सकों ने छात्राओं को टीकाकरण के महत्व और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...