हापुड़, अगस्त 26 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी दंपति ने छह लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह और उसकी पत्नी किरन घर पर बैठी हुई थी। तभी पांच लोग शराब के नशे में वहां आए और गाली गलौज करने लगे। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। पीडि़त दंपति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...