हापुड़, अगस्त 23 -- Hapur News: बाबूगढ़ क्षेत्र में ग्राम शेखपुर में देर शराब ठेके पर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए पहले ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और इसके बाद ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मामला चोरी का नहीं बल्कि शराब पीकर कुछ लोगों ने कैमरा तोड़ दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर में स्थित शराब के ठेके पर देर रात कुछ लोग पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि ठेके का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया क...