हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर देर रात शराब नहीं मिलने पर युवकों ने पथराव कर दिया। आरोपियों की यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके का बताया जा रहा है। देर रात कुछ युवक शराब लेने के लिए ठेके पर पहुंचे। उन्होंने ठेके का शटर खटखटाया तो अंदर मौजूद कर्मचारियों ने शराब देने से इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल शराब नहीं मिलने पर युवक न...