Hapur News: शटडाउन के बावजूद बिजली चालू करने का आरोप, विद्युतकर्मी झुलसा
हापुड़, अक्टूबर 12 -- Hapur News: गांव करीमपुर में ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य के दौरान एक विद्युतकर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गांव अल्लाबख्शपुर निवासी सलमूद्दीन सोमवार को करीमपुर के पास लगे ट्रांसफार्मर के जंफर जोडऩे का काम कर रहा था। बताया गया कि कार्य शुरू करने से पहले उसने गढ़ से आने वाली विद्युत आपूर्ति के फीडर का शटडाउन लिया था, ताकि मरम्मत के दौरान बिजली का खतरा न रहे। आरोपहै कि ट्रांसफार्मर पर काम करते समय टीजीटू ने विद्युतकर्मी को बिना सूचना दिए बिजली की आपूर्ति चालू कर दी। अचानक करंट आने से सलमूद्दीन उसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल के शरीर का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.