हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जाएगी। पुलिस कार्यालय के सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालें और संजय अग्रवाल ने जाम की समस्या से होने वाली दिक्कतों, पार्किंग की व्यवस्था न होने समेत अन्य समस्याओं को उठाया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने बाजारों में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई। जिला महामंत्री दीपक बंसल ने आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की । अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों ...