Hapur News: व्यक्ति के खाते से उड़ाई 98 हजार की नकदी
हापुड़, अगस्त 5 -- Hapur News: साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खात से 98 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने तहरीर पर मामले की छानबीन शुरू की है। नगर कोतवाली में दी गई शिकायत में नगर के छोटा बाजार निवासी जयकिशन ने बताया कि उनका बैंक खाता नगर के बैंक में संचालित है। देर शाम 06:18 बजे उनके मोबाइल नंबर पर 98 हजार रुपये यूपीआई से निकलने का संदेश आया। उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके खाता सील करवा दिया। इसके बाद साइकर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। बैंक स्टेटमेंट चेक करने पर पता चला कि वह रुपये अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते में गए हैं। यह भी पढ़ें- Kashipur News: मोबाइल हैक पर खाते से 95 हजार रुपये उड़ाये कोतवाल देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.