हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में शिक्षाशास्त्र विभाग के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक क्लब प्रबोध के अंतर्गत व्यक्तित्व के विशेष गुण विषय पर संगोष्ठी हुई।संगोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.साधना तोमर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। डॉ.सर्वेश कुमारी ने संचालन करते हुए व्यक्तित्व के विशेष गुणों पर विचार रखें। संगोष्ठी में कुल आठ छात्राओं ने भाग लिया। सभी छात्राओं ने व्यक्तित्व के विशेष गुणों के विभिन्न पक्षों पर अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.साधना तोमर द्वारा भाग लेने वाली छात्राओं की प्रशंसा की गई। विभागाध्यक्षा प्रो.अपर्णा त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्तित्व के विशेष गुण हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षाशास्त्र विभाग की प्राध...