हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा ट्रस्ट(रजि.) की गुरूवार को देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय पर एक महासभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय को महासभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें महासभा के संस्थापक पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में सौंपी गई।पंडित सुबोध पाण्डेय ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड के क्षेत्र में अपनी धार्मिक सेवाओं और वैदिक परंपराओं के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते है। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वह महासभा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, वैदिक ज्योतिष एवं सनातन धर्म की परंपराओं के प्रचार-प्रसार तथा धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महासभा का उ...