Hapur News: वृद्धा के साथ पुत्र और पोते ने मारपीट कर किया घायल
हापुड़, सितम्बर 17 -- Hapur News: मकान को लेकर एक पुत्र और पोते ने दादी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पुत्र पीड़िता की सोने की चैन तोड़कर फरार हो गए। पीड़ित वृद्धा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात निवासी सलीमन ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि वह 60 वर्षीय वृद्धा व बीमार महिला है। नौ सितंबर की शाम को वह अपने घर पर अकेली थी, तभी उसका दूसरे नंबर का लड़का शैरुदीन व शैरुदीन का पुत्र नाजिम व एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर पर आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पुत्र और पोते ने मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने देखा कि उसके गले में पड़ी एक तोले सोने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.