हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: शहर में जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शहर की अधिकांश कॉलोनियों में कही रास्ते खराब, तो कही जलभराव और गंदगी, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सोमवार को चमरी फाटक के समीप एक व्यक्ति की अर्थी को परिजनों और स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार करने के लिए जलभराव और कीचड़ के बीच से लेकर जाना पड़ा। घटना का विडियो सोशल मीड़िया पर जमकर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के चमरी रोड स्थित फाटक के समीप एक व्यक्ति की मौत के बाद उसकी अर्थी को परिजन और स्थानीय लोग जलभराव और कीचड़ से गुजरकर अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान घाट लेकर जा रहे थे। इसी बीच घटना का विडियो किसी व्यक्ति ने सोशल मीड़िया पर अपलोड़ कर दिया। जो देखते...