Hapur News: विश्व हिंदू परिषद हापुड़ नगर के स्वास्थ्य कैंप में सौ लोगों की हुई जांच
हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: विश्व हिंदू परिषद हापुड़ नगर द्वारा शनिवार को गढ़ रोड स्थित सत्यम ऑटोमोबाइल पर मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही उन्हें दवाईयों का वितरण किया गया। नगर अध्यक्ष गौरव गोयल सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कैंप में शुगर, ब्लडप्रेशर एवं अन्य जांच की गई। विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोगों को संबंधित दवाईयां वितरित की गई। मंत्री अर्चित सिंहल ने बताया लगभग सौ लोगों की जांच तथा दवाईयों का वितरण कैंप के दौरान किया गया। इस अवसर पर विभाग मंत्री सुधीर अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष ओमवीर नागर, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल, मंत्री अर्चित सिंहल, अरुण अग्रवाल, विमेश गोयल, राजू पारीक, मनोज अत्रे, दीपक त्यागी, प्रीति वर्मा, कनिक केहर, आशीष गर्ग, आशुतोष अग्रवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.