हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड पिलखुवा के तत्वावधान में मंगलवार को बस्ती रमपुरा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शुगर, ब्लड प्रेशर, हड्डी रोग और महिला स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई तथा निशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया। जिला सह मंत्री अजय तिवारी ने बताया कि जी.एस. मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आयोजित शिविर में 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान सौरभ चौहान, राजा पांडे, गौरव, विकास शर्मा, गौरव राणा, रोहित, भारत भूषण, सूरज, जितेंद्र और कृष्ण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rampur News: प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हुआ पौधरोपण यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच

हिंदी हिन्दुस्ता...