Hapur News: विवाहिता ने फंदा लगाकर जान देने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती
हापुड़, जुलाई 27 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 26 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि महिला ने घर के कमरे में पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर जान देने की कोशिश की। घटना के समय परिजनों की नजर उस पर पड़ गई, जिन्होंने बिना देर किए उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है तथा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आत्महत्या के प्रयास के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: फंदे पर लटकता मिला महिला का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.