हापुड़, अक्टूबर 2 -- Hapur News: धौलाना तहसील परिसर में विभिन्न जनसमस्याओं और न्यायसंगत मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब बेहद आक्रामक और आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहा है। प्रशासन की कथित उदासीनता और तानाशाही रवैये के खिलाफ आंदोलनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा है।विरोध प्रदर्शन के दौरान उस वक्त सनसनी फैल गई जब देश के महामहिम राष्ट्रपति को खून से लिखा गया पत्र सौंपा गया।​ इस उग्र और ऐतिहासिक प्रदर्शन की अगुवाई प्रमुख क्षेत्रीय लोगो द्वारा की जा रही है, जिसमें युद्धराणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा और बांगे नंबरदार भूपेन्द्र प्रमुख रूप से शामिल हैं।धरना स्थल पर मौजूद तेवरों से साफ है कि इस बार आंदोलनकारी किसी भी सूरत में झुकने को तैयार नहीं हैं। अपनी खून की बूंदों से राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास कि...