हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: नगर मंडल में विधानसभा के नगर कार्यकारिणी,शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर अभी से तैयार रहने के लिए कहा गया। मंगलवार को हाईवे स्थित एक होटल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े की टीम के सहयोगी चुनाव प्रबंधन का कार्य देख रहे अमित धामा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राहुल उपाध्याय ने किया। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके हुआ।बैठक में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुख्य अतिथि अमित धामा ने समस्त मंडलों की क्रमवार समीक्षा क...