हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: गढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार को विद्युत खंभे पर लगी केबल में अचानक चिंगारी निकलने से भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार गढ रोड स्थित एक खंभे पर लगी विद्युत केबल से अचानक चिंगारी निकली गई। जिससे तारों में आग फैल गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना के कारण कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही लोगों ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। गनीमत रही कि आग लगने के समय खंभे के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों की चिंता स्थानीय लोगों ने आ...