हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: हापुड़ एकेपी इंटर कॉलेज हापुड़ में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी कराई गई। जिसमें जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान परमशील और मान्या ने, द्वितीय स्थान कयामत अब्बासी और श्रेया ने, तृतीय स्थान माही भावना और केतकी ने प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान छवि ने, द्वितीय स्थान कनिका वर्मा,आफिया और तृतीय स्थान जिया और अल्बेनिया ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान माही ने, द्वितीय स्थान निधि तृतीय स्थान वंशिका शर्मा और चतुर्थ स्थान अरीबा ने प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक अमित अग्रवाल और वरिष्ठ प्रवक्ता अर्चना गौतम ने प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: संस्कार भारती में लगी विज्ञा...