Hapur News: विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल देकर किया सम्मानित
हापुड़, सितम्बर 18 -- Hapur News: सर्वोदय इंटर कॉलेज में मेरे सपनों का भारत-सेवा का संकल्प विषय को लेकर निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में शगुन मिश्रा, राधिका और सक्षम शर्मा ने स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में भूमि तोमर, ज्योति गिरि, शिफा, राधिका और दीपिका चयनित रहीं। चित्रकला में इशांत और अनहा ने स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य समरजीत सिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सचिन पुंडीर और नोडल अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने विजेता विद्यार्थियों को अपने हाथों से मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सचिन पुंडीर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मेरे सपनों का भारत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.