हापुड़, जुलाई 27 -- Hapur News: उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार एवं जनपद के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि जिले में विकास कार्यों की गति को बढ़ाया जाए। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार में विकास को प्राथमकिता दी जा रही है। आने वाले-2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इसमें जिला स्तर से प्रयास बेहद जरूरी है। इसलिए सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए और हर पात्र को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वह सोमवार को अपने दो दिवसीय हापुड़ दौरे के पहले दिन जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा कर बोल रहे थे। प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि जो भी कार्य जनपद में किए जा रहे है, उस कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने ज...