Hapur News: विकसित भारत 2047 पर चर्चा, सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
हापुड़, अक्टूबर 2 -- Hapur News: हापुड़ जिले के धौलाना ब्लॉक स्थित सीखेड़ा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत 2047 विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत संपन्न हुआ, जिसमें धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशान्त सिसौदिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। चर्चा में मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, बेहतर शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार के अवसरों, स्वच्छता अभियान और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका को सबसे अहम और खास बताया।ब्लॉक प्रमुख निशान्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.