Hapur News: वाल्मीकि समाज ने विधायक धर्मेश सिंह तोमर को समस्याओं से कराया अवगत, पार्क और धर्मशाला के सौंदर्यीकरण का विधायक ने दिया आश्वासन
हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: रविवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने विधायक धर्मेश सिंह तोमर से मुलाकात कर समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान लोगों ने वाल्मीकि पार्क और समाज की धर्मशाला के सौंदर्यीकरण समेत अन्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि पार्क और धर्मशाला के सौंदर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष रिंकू टांक वाल्मीकि, रामकुमार टांक, राजेश, संजय वेद, रविंद्र लोहरा, मनीष ढकोलिया, ललित सूद और केतन हांडा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.